Friday, January 29, 2021

 

तुम


जो थकावट में आराम देती है वो मीठी नींद हो तुम

जो मायूसी में मुस्कान लाती है वो उम्मीद हो तुम,

जो चेहरे पे पड़े और नींद खुल जाए वो सूरज की चमकती किरण हो तुम

जो अकेले में भी महफ़िल का एहसास दिलाये वो संगीत हो तुम,

जिससे देख कर कुछ देखने की तमन्ना नहीं रहती, जिससे पा कर कुछ पाने की उम्मीद नहीं रहती

वो दिलकश नज़ारा हो तुम, वो अनमोल रतन हो तुम,

जिसकी डांट खा कर किसी सजा की ज़रुरत नहीं रहती,

वो चारा गार वो कार-ऐ-साज़ हो तुम,

जिससे हर एक शिकायत करता हूँ मैं और कभी अर्जी ठुकराई नहीं जाती

वो इन्साफ पसंद मुंसिफ हो तुम वो अदालत हो तुम,

जिसके होने से घर भरा भरा सा लगता है मेरा

वो मुकमिल्पन का एहसास हो तुम,

कहाँ कहाँ से निकालों तुमको, समझ नहीं आता

मेरा सब कुछ हो तुम और सब कुछ में मोजूद हो तुम,

हाँ अब नहीं दिखते तुम अक्सर, नजाने कहाँ रहते हो

फ़िर भी एहसास है की शायद हर वक़्त मेरे साथ हो तुम|

                       *********

Wednesday, January 27, 2021

 


बेनाम रिश्ते


हम इंसान हैं, इंसानों के बीच रहते हैं तो ज़ाहिर सी बात है कोई न कोई सम्बन्ध बना लेते हैं या बन जाते हैं| फ़िर हम इन रिश्तों को नाम देने लगते हैं, शायद आसानी होती है समझने में| लेकिन वक़्त गुजरने के साथ रिश्ते और एहसास कहीं धूर पीछे छूट जाते हैं और नाम बच जाते हैं| एक बात तो साफ़ है की हमारी ज़रूरतें हमें पास लाती हैं और ये नेचुरल भी है, जब ज़रूरत कम  होजये तो रिश्ते अपना मायिने खो देते हैं| साइंसदान तो इसको सही बोलते हैं|

लेकिन कुछ रिश्ते अगर बे-नाम ही रहें तो ही अच्छे हुआ करते हैं, वो अगर ज़रूरत और मतलब के पैमाने से बहार ही रहें तो अच्छे लगते हैं| जैसे बच्चों की हंसी का रिश्ता, अनजान हमसफ़र का रिश्ता| रिश्तों को नाम और बंधन में बांध कर हम उनका असली मतलब खो देते हैं, फ़िर तो तू और मैं की दुनियाँ में जीने लगते हैं, एक दुसरे के मालिक बन बैठते हैं| ज़रूरी नहीं की हर रिश्ते का कोई नाम हो, हर रिश्ते से आपको कोई फाईदा हो, वक़्त से बंधा हो| बल्कि आज़ाद हो, परिंदे की तरह|

मुझे तो ये आज की दुनियाँ के रिश्ते, रिश्ते कम सौदाबाजी ज्यादा लगते हैं, इस बाज़ार में सामान हो जाने से अच्छा है की तुम जो हो वही रहो, अपने जैसे रहो, खुद में और खुद के लिए रहो, वरना कल रोते फिरो गे और समझ न पाओगे की खोया क्या है और पाया ही क्या था|

                                           **********

 

चुप्पी और ज़िन्दगी के फैसले


चुप रहोगे तो यूं ही सामान की तरह बेच दिए जाओगे और आपको एहसास ही नहीं होगा| कुछ भी बन जाओ लेकिन सामान मत बनो, भले ही कितना किम्मति हो सामान तो सामान ही होता है, जिसका पहले भी कोई मालिक होता है और बाद में भी| आप खुद के फ़िर कहाँ हुए, खुद के लिए कहाँ जिए, कल तक किसी को खुश किया करते थे आज से किसी और को करोगे| कोई भी धरम या परंपरा भले ही इस सबको संस्कार कहता रहे लेकिन याद रखो की आप इस सब केलिए पैदा तो बिलकुल नहीं हुए थे|आगे फैसला आपके हाथ में है या तो सामान होजाओ या अपने आप का होजाओ, खुद के लिए होजाओ| जब तक आप खुद के ही नहीं हैं तो दूसरों के लिए क्या करोगे या कर पाओगे|

देखा जाए तो

रास्ते हर मोड़ पर हमेशा दो होते हैं एक आसान दीखता है और दूसरा कठिन, आसान पे चलोगे तो खुद को खो दोगे, भले कुछ समय तक अच्छा लगेगा, लेकिन अगर कठिन पे चलोगे तो खुद को पा लो गे, भले शरुआत मुश्किल हो गी| कोई भी फैसला लेते वक़्त एक आवाज़ हमें अपना आप देता है जिससे मैं अन्दर की आवाज़ कहता हूँ, वो आवाज़ अक्सर सच और सही रास्ता चुनने को कहती है, तब आप अपने आप सोचते हो, आज़ाद हो कर, बिना किसी डर के, खोफ के| साथ ही एक आवाज़ और होती है वो तब आती है जब आप दूसरों की नज़र से खुद को देखते हो, और खुद को भूल जाते हो, डर जाते हो, उलझन में पड़ जाते हो और अक्सर गलत फैसला कर बैठते हो और फ़िर जब कभी आगे चल कर होश आता भी है तो तबतक बहुत देर हो चुकी होती है| वो लोग जिनके लिए आपने खुदको भूल कर फैसला लिया था वो कहीं आसपास नहीं होते, उनका काम तो वही तक था|

दुनियाँ में लोग स्वतंत्र फैसले से अक्सर डरते हैं क्यूंकि इस में आजादी होती है और सच होता है, ज़ाहिर है सच देखना या झेलना इतना आसान नहीं होता, वो भी वहाँ जहां लोग ख्यालों में जीते हूँ, और जहां सब कुछ पहले से तय हो| जिन लोगों ने भी अपने फैसले लिए हैं उन्हें भले ही कठनाई सहनी पड़ी हो पर अपने लिए कुछ तो ढंग का किया ही है और दूसरों के लिए भी| तारीख उन्ही ने रची है जो खुद के तय किये रास्ते पे निकले हैं, बाकी नजाने कितने आये और कहाँ खप गये कोई इल्म तक नहीं|

रास्ता आप तय करो, क्यूंकि ज़िन्दगी आपकी है, जीना आपको है और जो आप देख सकते हो वो शायद कोई और न देखता हो,गरज ये है की आप कहाँ खड़े हो कर देख रहे हैं, दुनियाँ के तय किये दायरे में या किसी ऐसी जगह से जहां से आप सब कुछ देख पाओ. हमारी शिक्षा का काम इतना होना चाहिए की वो हमें उस जगह पहुँचने में मदद करे और आगे की राह हम पर छोड़ दे|

                                                     ************

Saturday, January 23, 2021

 

जिद;

 ये एक खूबसूरत अंदाज़ है इंसान का, मैं भी जिद बहुत करता हूँ, लेकिन जायज़ जिद| शायद मुझे इस जिद से बे-इन्तहा पयार है, क्यूंकि यही जिद है जो मुझे गलत फैसले लेने से, या मानने से रोक पाती है| मुझे हरदिन घुलाम बनाने की कोशिश की जाती है रिश्ते के नाम पर, संस्कार के नाम पर, जज़्बात और फ़र्ज़ के नाम पर, मगर मैं झुकता नहीं हूँ, क्यूंकि मैं गलत सही को समझता हूँ| मैं अच्छा ज़रूर होसकता हूँ लेकिन बेवकूफ नहीं की अपनों की गलत बातें भी मान लूं| मैं उनसे तकरार कर  पाता हूँ, उनके फैसले ठुकरा पाता हूँ, उन्हें इनकार कर पाता हूँ| माँ बाप भी गलत होते हैं, होसकते हैं, उन्हें समझाना उनकी हर बात मान लेने से कहीं ज्यादा बेहतर है|

हर किसी को घुलामी बहुत पसंद है, फ़िर चाहे वो माँ-बाप हूँ, करीबी रिश्तेदार हूँ, धरम हूँ या सिस्टम्स हूँ| सब घुलाम चाहते हैं, क्यूंकि सवाल करने वाले घुलाम नहीं बन पाते इसलिए सवाल पूछने वालों को बिगड़ा बच्चा कहा जाता है| हमें घुलामि और फ़र्ज़ का अंतर ज़रूर समझना चाहिए, आखिर ये ज़िन्दगी हमारी है, फ़र्ज़ और क़र्ज़ एक तरफ हैं और हमारी ज़िन्दगी एक तरफ है, गलत के आगे झुकने से कहीं अच्छा है सच के आगे टूट जाना|

मैं देखता हूँ की मेरी जिद ने मुझे और अच्छा बना दिया है, और आत्मनिर्भर बना दिया है,बहादुर हो गया हूं,  कुछ करने से पहले किसी से पूछता नहीं हूँ, डरता नहीं हूँ, क्यूंकि डर अक्सर गलत काम करने से या झूट के रस्ते पे चलने से लगता है, जहां सच्चाई हो वहां डर नहीं होता| मैं हमेशा जिद किया करता था और करते रहना चाहता हूँ, इन बेबुनियाद फ़र्ज़ और क़र्ज़ के नाम पर बनी परम्पराओं पर सवाल उठाते रहना चाहता हूँ| इसलिए नहीं की मैं मगरूर हूँ बल्कि इसलिए की मैं अपने ज़मीर को मरने नहीं देना चाहता| मेरा एक प्यारा कहता है की तू अकेला पड़ गया है, लेकिन मैं अकेला ठीक हूँ, सच तो हमेशा से अकेला चलते आया है और झूट के पीछे भीड़ चलती आई है| मैं ने जो भी जिद की है जायज़ की है और जीता भी हूँ| जहां मेरी जिद से किसि का हक पामाल होता हो वहाँ मैं झुक के लौट आया हूँ| मैं चाहता हूँ की मेरे भाई बहन ज़िदी हूँ ताकि वो अपनी मर्ज़ी का जीवन जी पायें, अपने फैसले कर पायें, सच और इन्साफ के लिए आवाज़ उठा पायें, अपने माँ-बाप भी अगर गलत हूँ तो उनसे सवाल पूछ पायें| आखिर जिद भी तो एक संस्कार ही है|

                                                ***********

Wednesday, January 20, 2021

                                             क्या कीजिये!



सोचा था एक भरोसा काफी है ज़िन्दगी भर के लिए

अगर भरोसा ही न रहे तो भला क्या कीजिये|

सोचता था की हर एक याद को फूलों की क्यारी बना के रखूंगा

अब जब हर एक याद को क्यारी में दफनाना पड़े तो क्या कीजिये|

सुना था की लफ्जों में मतलब हुआ करते हैं, लफ्ज़ असूल हुआ करते हैं

जब लफ्ज़ बे-मतलब होजाएं तो खाली किस्से क्यूँ सुना कीजिये|

बरसों से संभाल राखी थी एक तस्वीर अन्दर अपने

अगर वो तस्वीर खुद ही हाथों से गिर कर टूट जाये तो क्या कीजिये|

बड़ी घोर से सुना करते थे जनाब किस्से मोहब्बत के आप

अब के कोई सुनाये, तो लम्बी साँस ले कर मुस्करा दीजिये|

यूं तो मुश्किल है होना, मगर अगर कभी कोई दावा करने आये मोहब्बत का

कुछ कहना मत बस कुछ उपाहार देकर लौटा दीजिये|

बरसों से खुदा समझ कर इबादत जिन की करते रहे हम

फिर वो अगर इंसान भी न निकलें तो किस्से फरयाद कीजिये|

रास्ता अगर ख़तम होजाए चलते चलते तो परेशान क्यूँ होइए

और भी रास्ते हैं हजरत नया सफ़र शरू कीजिये|

और जिस शहर में गलत को गलत न मानते हूँ लोग

तकरार छोड़ कर आपने शहर को कूच कीजिये|

क्यूँ कर गुहार लगाइए इन्साफ की, क्यूँ जार जार रोइए

जहां मुंसिफ और मुदेयी दोनों हूँ बहरे वहाँ इन्साफ की क्या उम्मीद  कीजिये|

आप सही कहते थे उन दिनों जब ये किस्सा शरू हुआ था, पर हमने सुनी कहाँ

अब जब वक़्त गुज़र गया बहुत तो पछता कर क्या कीजिये|

Saturday, January 16, 2021

 

वो इंसान जो नाम अपना सुनने के लिए, जुबान से मेरी तरस जाया करता था

आज कितना पुकारता हूँ नाम उसका मगर वो कहीं दिखाई नहीं देता|

अगर कहीं आंसू निकल जाता था कोई आँख से मेरी तो उसकी जान पे बन आती थी

आज रोता हूँ जार जार मगर वो कहीं आसपास दिखाई नही देता|

हैं बहुत लोग दुनियाँ की भीड़ मैं मगर

उसके जैसा दुनियाँ में कोई चेहरा दिखाई नहीं देता|

मैं शिकायतें बहुत करता हूँ उससे अक्सर

वो आता भी है सपने में साफाई देने, वो बोलता रहता है मगर कुछ सुनाई नहीं देता|

वो रास्ते, वो पेड़ पौधे, वो पहाड़ आज भी पूछते हैं मुझे उसके बारे में

मैं चुप रहता हूँ, क्या बताऊँ के वो मुझे भी आजकल इधर उधर दिखाई नहीं देता|

बड़ी उलझन में डाल गया है वो मुझ को

न भूल सकता हूँ न मुसलसल याद रख सकता हूँ, कोई रास्ता दिखाय नहीं देता|


                         ***********

 

Aaj ki baat.

 

जानता हूँ, संस्कार, फ़रज़ और करज के नाम पे खुद को बंद कर लिया है तूने नियम-कानून के पिंजरे में।

कभी आज़ाद उड़ने की तमन्ना हो तो लौट आना, मैं तब भी वहीं रहूँगा, वैसा ही मिलूंगा खुली फिज़ाओं में, खाली आसमान में, उन्ही राहों पर, उसी मुस्कान और एहसास के साथ, उसी शांति और हंसी के साथ, खुली बाहों के साथ, ठहरी हुई निगाहों के साथ|

मैं जानता हूँ तू घूम फ़िर कर एक दिन घर ज़रूर लौटेगा, क्योंकि तू जानता है तेरी जगह कहाँ है।

मैं हमेशा वो जगह खाली रखूंगा जो तेरा घर है, जहाँ तुझे रहना है। जहाँ रह कर तू सब कुछ भूल जाता है, दुनियाँ पीछे छोड़ आता है।

शर्माना या हिचकिचाहट महसूस न करना, घर आते वक़्त कोई शर्माता है कभी भला?

हम कहीं भी रहें एक टीस अन्दर हमेशा रहती है कि मैं घर कब जाऊँगा, क्योंकि घर वो एहसास, उस अपनेपन की जगह है जहाँ सब कुछ अपना होता है, जहाँ कोई अपने जैसा होता है जो सब कुछ समझ सकता है, अन्दर की आवाज़ सुन सकता है, तुम्हें पढ़ सकता है।

मेरे अन्दर भी ऐसा ही तेरा एक घर है जो सिर्फ तेरा है नहीं तो खाली है, इंतज़ार में है, नज़रें झुकाए हुए, हाँ तू कभी कभी आता तो है अपने घर, पर लौट जाता है और मैं तुझे रोकता भी नहीं ये सोच के कि तू नाराज़ न होजये।


                                               ****************

 samjhota


थमी हूँ अगर नज़रें, शांत हूँ अगर आँखें, चेहरे पे हो अगर एक घुम्नाम सी हंसी

तो जान लेना की ज़िन्दगी से कोई तो समझोता होगया|

झुकी हूँ अगर नज़रें और सर न उठता हो तकरार में

यूं मान लेना की कुछ तो गलत फैसला होगया|

नज़र अगर न मिला पाओ तुम खुद से आईने में देख कर

तो समझ जाना की तुम्हारा कहीं न कहीं हकीकत से सामना होगया|

और अगर तुम्हें याद दिलाना पड़े किसी को याद करने के लिए

तो बहाने मत करना, साफ़ कह देना की छोडो अब मामला पुराना होगया|

अगर न जले दिया उस घर में कहीं रोज़ तक

तो ज्यादा परेशान मत होना, ये समझ लेना की उस घर में रहने वालों का कहीं और ठिकाना होगया|

बार बार सुनाने पर भी अगर कोई घोर न करे तो

तो लौट जाना, ये समझ लेना की वक़्त गुज़रा तो नए किस्से बने, तेरा किस्सा अब पुराना होगया|

कोई न सुने फरयाद तो आवाज़ धीमी कर घर चले जाना

कह देना खुद से हर  बात अछि-बुरी, कर लेना गिले-शिकवे सारे, समझ लेना अब से तू खुद का दोस्ताना होगया|

                                

                                                           *************

                 Every day's journey and learnings- hey you really think too much.


Sometimes I sit alone at a lonely place from where I can see the whole city in the cold breeze of the morning surrounded by trees and chirping birds, I go to that place to fulfil the promises I once made to my dear one who remain concerned for me more than himself. I sit and think that at one hand there is a world which has a huge number of complex, illogical, unreasonable rules, regulations, norms and traditions which are highly illusionary, confusing and rigid. These are tactics of smart people to enslave people who don’t think but keep on accepting without questioning on the name of disguised social order. People accept and pass their lives and cannot get out of trap if they ever want once, they get trapped.

Then I close my eyes and see my world which is different from the outer world. There are no rules, regulations, norms or restrictions in my world. Everything is possible in my world, no one is strange or big or small, master or slave. There live some beautiful people who are above all these nonsenses of the world. My world has no boundaries. You see, sometimes I criticize myself that your world is a utopia and unrealistic. Though it is imaginary but is full of possibilities and beauties. I dream and want to dream continuously like a child, with no mindedness, emptiness, fresh like a kindergarten child. Because those who dream never give up as they have no boundaries in front of them but infinity and openness.

Then my watch tells me that time is over, I smile and leave my lonely but lovely place and return to the world of restrictions, fictions and artificiality. I see and keep smiling that whole world is lost in hiding the realities of theirs and developing multiple images every day to escape the truth.


                                                 ***********

Sunday, January 10, 2021

 

             प्रेम!

 

ये लफ्ज़ सुनते ही हमें हिंदी सिनेमा के कुछ डायलाग या इमोशनल सीन याद आ जाते हैं, याँ लाल रंग का गुलाब, एक काल्पनिक दिल, लड़का-लड़की ये सब हमें याद आते हैं| एक आम इंसान के लिए प्रेम सिर्फ इन्ही चीज़ों तक सिमट जाया करता है| इसी से जुड़ा एक हिस्सा और भी होता है जो सिनेमा के प्रेम का एहम हिस्सा माना जाता है|

मगर प्रेम एक बहुत ही अलग चीज़ है जो बयान नही की जा सकती, बस महसूस की जा सकती है, बहुत ही रेयर है ये प्रेम, दुनियाँ में चंद ही किस्से ऐसे मिलते हैं जो सच्चे प्रेम के होते हैं, दुनियाँ उन्हें कभी भूल नहीं पाती, वो किताबों का हिस्सा बन जाते हैं, आम लोगों की जुबां का चर्चा बन जाते हैं| आखिर क्यूँ? शायद इसलिए की वो प्रेम करते नहीं प्रेम में होते हैं, दुनियावी गलत सही, लेन-देन से कहीं धूर, रस्म -ओ- रिवाज, मज़हब ज़ात से कहीं ऊपर, लालच से बहुत धूर, वफ़ा-बेवफा से प्रे|

मैं ने एक बज़ुरग को बचपन में ये कहते सुना था की बेटा प्रेम और दोस्ती हर किसी के बस की बात नहीं होती, तब मैं हंसता था और उनको बोलता था की जो भी हो मुझे क्या लेना-देना, मगर आगे चलके जीवन ने बताया की वो सच ही कहते थे|

प्रेम वो है जो इंसान के अन्दर होता है , किसी के लिए जगता है और फिर परवान चड़ता है, इसकी कोई मंजिल नहीं होती बल्कि ये हर दिन बड़ता चला जाता है, किसी को कह कर या ज़बरदस्ती करवाया जाये वो प्रेम नहीं होता, फिर तो प्रेम एक काम बन जाता है, प्रेम कहाँ रहता है| प्रेम में वफ़ा -बेवफा, धोका , धुरी, नजदीकी जैसा कुछ शायद ही होता है| प्रेम वो है जो इंसान बिना किसी लालच के करता है, तभी तो निराशा या नाराज़गी का कोई सवाल ही नहीं होता, जो जैसा होता है इंसान उससे वैसा ही स्वीकार करता है, न की उसको बदल कर उससे प्रेम का दावा करता है| इसमें कोई तू या मैं नहीं रहता, इसिलए शायद जब किसी को तकलीफ होती है तो आपको भी तकलीफ होती है, क्यूंकि आप उस शख्स को अपना ही एक अंग मानते हैं इसलिए दर्द महसूस कर पाते हैं|

प्रेम बड़ा खूबसूरत एहसास है पर अफ़सोस बहुत रेयर है, कोई क़दर नहीं करता इसकी आज की दुनियाँ में, शायद कोई इससे समझ ही नहीं पाता, शायद ये है ही बहुत ऊंची चीज़, पर यकीन मनो हम सबके अन्दर होता है प्रेम, अब न समझें तो ये हमारी कम-अकली है|

प्रेम वो है की जब तुम तकलीफ में रहो तो उनको बिन बताये एहसास हो जाये, वक़्त हालात कैसे भी हूँ पर तुम अपने लफ्जों से पलट न पाओ, दुनियाँ जहां गलत कहता रहे पर तुम्हारा विश्वास कम न होने पाए| अगर करना चाहो तो दुनियाँ में कुछ नामुमकिन नहीं है साहब बस हरेक क़दम पे भरोसा चाहिए|

                                                 Naaz


मुझे भी नाज़ हुआ करता था अपनी पसंद -न-पसंद पर

अब मैं बेठ कर उसी नाज़ पर सवाल करता हूँ|

ज़ाहिर था की वक़्त बदले तो बदल जाया करते हैं किस्से सारे

यकीन इतना था की कुछ मानता नहीं था मैं, आज मैं उस यकीन पे रंज-ओ- मलाल करता हूँ|

कोई फलसफा कहता था की गहराई पता चलती है डूब जाने से

जब बहुत सारे डूब चुके थे, फ़िर मैं क्यू डूबा, मैं उस फलसफे पे सवाल करता हूँ|

मुझे जाना कहीं और था तो फ़िर मैं इस रास्ते भला क्यूँ कर चला आया

खूबसूरत थी वो दुनियाँ भी, मगर आरजी थी, ये सोच कर मैं खुद से सवाल करता हूँ|

ऐसी बातों को मैं अक्सर हंस कर टाल आता था, पर मैं उस वक़्त क्यूँ न टाल पाया

वो हिम्मत थी मेरी या नासमझी, या इतेफाक कोई, ये सोच कर मैं खुद को मुहाल करता हूँ|

सुना था बड़ी खूबसूरत चीज़ है ये मोहब्बत, मगर कठिन होता है रास्ता बहुत

आदतन हो भी गयी थी, हमसफ़र पे भरोसा भी था, कठनाई सह कर भी मैं आज इस बात का ख्याल करता हूँ|

 

                                           ***********


 

                         Can we burry the past and live in present?


Do we pass a lot of time thinking about the past, what happened in the past, what was bad or good in the past? what could have been changed or could not have happened? Do you have bad experiences of the past? Does the happenings of the past are hurting you and you are lost in the past dilemma? I guess most of us must face this sooner or later in the life, for we are part of this great but insensitive and pseudo-civilized civilization.

These are somethings which has a prolonged effect on the mental and physical health of an individual, kill or reduce the interest in work, reduce curiosity, efficiency and focus as well. Very few people have good friends, relatives or parents with whom they can discuss their mental health related issues. Since these issues remain unnoticed, they cause a lot of harm to mental and physical well being of the individuals. We generally don’t share such things with even the so-called closest ones because it is considered as a taboo or disorder.

Now, what cause the stress, mental pressure, mental dilemma? There can be a number of causes like unsatisfactory work, financial condition, family pressure, societal pressure, unsound relationships, failures, affairs, distrust and mis happenings etc. These factors more or less affect us in our lives since we are living in so many systems like institutions, families, religious setups, relationships, society etc. the systems has some norms, rules and regulations, does and don’ts etc. which are predetermined and are rigid in nature.

There are other causes like failures, deceptions, tortures, obligations and some responsibilities which are imposed. Individuals suffer with these problems which are psychological and has their origin and solution in our own thinking process and psychology. We remain lost in compulsive thinking of the past, bring past into the beautiful and actionable “the now”, remember painful experiences of life and cry, with time it becomes a habit and we start enjoying this pain. This destroy us, make us mentally handicapped and inefficient and compulsively thinking robotic machines.

 

It is always obvious that we all have a “today”, the only part of time which can bring a revolution in our life. How much disastrous or dreadful the past may be, there is always a hope that we have today “the present” in our hands. But we remain cling to the past, we don’t burry the past and move ahead in the life, we want to maintain a superficial continuity of the mental dilemma and images we called past relationships or happenings. We remain cling to the past which is an illusion.

A philosopher once said that “the biggest problem with the human being is that, they do not think actually”. He is right in several senses, we do not think, once we start thinking we begin to ask questions to ourselves as well as to the systems so created. Questioning bring a lot of changes and help us understand the cause and effect of problems.

A professor gave two examples during the discussion with me, he said that suppose you are using room heater in winter, will you continue using it in the summer also? I said certainly not, because it is of no use in summer. In the same manner, what happened with us in past loses its relevance in the very future, because future has its own opportunities and experiences for us, he replied. He quoted another example, if someone is sitting with his feet drowned in the river, he is experiencing different sensations from the beginning till now. He doesn’t understand that with every passing second, he is experiencing differently because with every second fresh water is flowing below his feet. Similarly, time passes, and it brings with its new opportunities, new experiences, new life, we should remain ready and capable to enjoy and experience the new opportunities.

One should be strong enough that how little or big problems may be, they could not destabilize you or tear you apart. There always exist a second chance in life, a new journey starts where the older one ends. Enjoy the beauty of nature, world,  get attached but don’t own or possess, give what you can but don’t expect the return, grow yourself everyday like a fruiting tree, keep your words till death but don’t expect this from other people, talk to yourself, laugh on yourself, think, read and write, these deeds will change you completely.

If possible don’t speak too much, silence has  great healing power, in silence you speak, observe and converse with yourself continuously, don’t confront or argue with useless people who are not worthy of your time, take a sigh, smile and move away. There is a lot to do than to argue or think about those who don’t deserve or respect your time, attention, care and concern.

Don’t own or possess and you will have no fear of losing anything, don’t expect anything from anyone and you will have no complaint to anyone, don’t believe firmly in any ism, power, words and sentences and you will have no fear of deception, mistrust. Don’t make yourself so available that everyone can come and make use of you and pass away, have a meaningful life with a big purpose and you will have no time to think uselessly.

Don’t limit your world around an ideology, god, a person, region or belief and you will discover that there is a lot to know, experience, learn, unearth and enjoy in the world. Psychological boundaries caged our intellect and discovering ability. For life is living anew every moment otherwise you are dead disguised as living.


                                             **************

Monday, January 4, 2021

                         Pain is universal in its effect and impact

Pain is a reality like truth. Pain is universal in its nature and effect. It has no distinctions. you can belong to different religions, castes, cults or cultures or countries, but it remains same for all. The way I feel the pain it is quite evident that you or anybody else will feel the same way. There is nothing like “your pain” and “my pain”.it is a realization which anyone can have. It hurts, it affects but it helps us meet the reality, face the reality.

It is not easy to be in pain or accept the reality so easily, similarly we do not accept the truth so easily. We develop mechanisms to hide or escape the reality, the pain and the truth because we are not ready to face them. Though, we sideline, forget the truth and reality and accept the false realities but still truth remains the same, the powerful, the reality.

It is better to face reality, to bear pain, to accept the truth than to escape, because escaping makes us ignorant and dull whereas deep understandings help us transform ourselves and look beyond the worldly labels of religions, regions, castes and cultures, which are more or less imaginary stories nothing else.

                                                                     خود سے ایک گفتگو  باہری خوبصورتی اور حُسن ایک چیز ہے لیکن اصلی خوبصورتی...