Monday, September 13, 2021

 

एक नदी की कहानी (Tale of a River)- “an imagination turned reality”

 

बहती नदी को देख कर सब खुश होते हैं, सबको उस में जीवन नज़र आता है, लोग चलते चलते ठहर कर उसके बहाव को देखते हैं| नदी बस बहती है मुसलसल,अपने साथ बेशुमार चीज़ें लिए हुए काफिले में, उसके किनारे हरी हरी घास उगी दिखती है, पेड़ पौधे, चरिंद-परिन्द  सब पनपते हैं| नदी उनके लिए है और वो नदी के लिए, कोई बंदिश का रिश्ता नही, परिंदों का मन हुआ तो वो कल उड़ जायेंगे और नदी अपनी रफ़्तार में बहती रहेगी| कल और परिंदे, जीवन आएगा, पनपे गा और निकल जायेगा| ये सब होता है नदी के किनारे मगर वो मगन है अपने बहाव में, अपने अंदाज़ से चलती है| यही एक नदी की पहचान हुआ करती है| शांत, लगातार चलती हुई, कोई आये या न आये या रुक जाए मगर उसका बहाव नही रुकता|

फिर किसी महान इंसान का गुज़र होता है उसके किनारे से, वो इंसान नदी को देख कर वही का होजाना चाहता है, उससे वो सब अच्छा लगने लगता है| खेर! इंसान है तो अपने बारे में पहले सोचता है, तो वो उस नदी से रिश्ता जोड़ लेता है, उसके कनारे बस जाता है, कुछ पेड़ पौधे, फल फूल, और कुछ खयाली मकान भी तामीर कर लेता है, वो इंसान न जाने क्या क्या करता है, कभी नदी में कूद जाता है, कभी उसका बहाव रोकता है, कभी पानी इधर उधर उछालता है, कभी दुसरे परिंदों को उसकी बातें बता कर मज़ाक उड़ाता है, और भी नजाने क्या क्या|

नदी ये सब खामोश होकर, चुपचाप देखती जाती है, कभी मुस्करा कर तो कभी हेरान होकर उसकी हरकतों को नज़र अंदाज़ करती जाती है, शायद नदी को इल्म होता है की ये चंद दिनों के नगमे हैं जो गाता है उससे गाने दीजिये| नदी को भी उस इन्सान का वहां होना अच्छा लगता मगर वो ये ज़रूर जानती की ये सब वक्ती है|

वक़्त गुज़रता गया, मौसम बदलते गए, नदी वक़्त के साथ और गहरी होगयी और उस इंसान के लगाए पेड़ पौधे भी बड़े होगये| सब कुछ इतना सरल था की उस इंसान और नदी में कोई फरक ही न था, सब कुछ साफ़ पानी के जैसे पारदर्शी था, जो था वो सामने था, गलत या सही सब सवीकार था| कभी कभी तो यूँ लगता की सब इस्सी तरह रहने लगें तो दुनियाँ कितनी खूबसूरत जगह होजाए| मगर वक़्त के पास कुच्छ और ही था|

गुज़रते वक़्त के साथ सब बदलने लगा, मानो जैसे इंसान सब कुछ अलग नज़र से देखने लगा, इंसान को उसका मैं ज्यादा अच्छा लगने लगा, हर चीज़ का हिसाब रखने लगा, हर चीज़ को पैसे से तोलने लगा मानो जैसे पैसे से सब खरीद सकता है इंसान, बहुत जल्दी बहस इस बात पे होने लगी की तुमने क्या किया आजतक मेरे लिए, इंसान हरेक काम गिनवाने लगा, नदी हेरान थी लेकिन शांत भी थी क्यूंकि एक दिन तो ये होना ही था|

फिर हर चीज़ में कमी दिखने लगी, वही पानी जो कभी इंसान को एकदम साफ़ दीखता था अब उस में गंदगी दिखने लगी, अब उसको हर चीज़ बे-मतलब लगने लगी, जैसे बुढापे में माँ-बाप फालतू की चीज़ें लगने लगते हैं लोगों को| हर चीज़ का हिसाब किताब करने लगा था इंसान| नजाने अपने ही मन में क्या क्या बनाये बेठा था, इस बात की खबर किसको थी|

बिल-आखिर एक दिन उसने फैसला कर लिया की बेकार है ये सब, अब यहाँ से कूच किया जाए, आज़ाद तो वो था ही, और न ही कोई रूकावट थी उसको, वो अपना फैसला कर किनारे हो लिया| उसको हरेक चीज़ बेमतलब और बेकार लगने लगी थी उस नदी की अब| फिर वो अपनी ही तस्सली के लिए दूसरों से शिकायत भी करता रहा, और वो अपनी राह निकलने लगा|

वो मिटटी के घर, रेत के मीनार जो वो बनाया करता था शायद वो उन्हें तोड़ आया, वो पेड़ पौधे, वो नोक-झोंक, वो बेशुमार बातें उन सब को वो व्ही छोड़ आया या मसल आया| उससे लगता है वो पैसे से सब खरीद ले गा, क्यूँ नही दुनियाँ में हर चीज़ पैसे से जो मिल जाया करती है|

बहुत सोचने के बाद फिर उस इंसान से एकबार मिलना हुआ, बड़ी मुश्किल से कुछ बातें हो पायी, मगर यकीनन सब कुछ बहुत अलग लगा, उस इंसान की आँखों में साफ़ दिखती वो नफरत, और वो अंदाज़ ऐ गुफ्तगू, मानो जैसे सदियों पुराने दुश्मन हूँ||

इंसान महान कहता है खुद को, शायद इसीलिए क्यूंकि वो बहुत से रूप ले सकता है ज़रोरतें बदल जाने पर, अलग अलग किरदार निभा सकता है| ये होगा ये पता था मुझे पर सच में होजायेगा इसका यकीन अब आया|

नदी बहती थी, बह रही है, उस रवानी, उसी अंदाज़ के संग| बस हेरान है की अच्छा हुआ जो कभी किसी को सौंपा नही खुद को| वरना आज गिडगिडा कर भी अगर रोती तो भी इंसान उन आंसू को बहानेबाजी का नाम दे देता| और कह देता इसी तरह की तुम से कोई रिश्ता थोड़ी है हमारा, हम तो यूँ ही आये थे हाल चाल देखने को|

सब गलत होते हैं, सब अच्छे भी होते हैं, मगर कभी कभी हम दूसरों को गलत ठहराते हैं अपनी तस्सली की खातिर| चार दिन की इस ज़िन्दगी में भी इंसान को लगता है की वो होशियार है| और पैसे से सब कुछ खरीद सकता है| किसी का वक़्त, जज़्बात, .................मगर शायद कुछ चीज़ें हैं जो न बिकती हैं और न कोई कीमत लगा सकता है उनकी, जैसे वक़्त, दुनियाँ की कोई बी दोलत वक़्त नही खरीद सकती और न ही वापिस दे सकती है, मगर शायद इंसान इससे समझने में दिलचस्पी ही नही रखता|

नही पता होता की हर किसी को की इंसान कितना चालाक होसकता है, शायद इसकी कभी ज़रूरत ही न पड़ी थी, और न ही होने की तमन्ना है|

  (this text can be seen as an imagination of author, it may have nothing to do with anyone in person)

 

                                ********************

Tuesday, September 7, 2021

ye jo insaan hai na!!!!??


जोड़ना मुश्किल होता है और बहुत आसान होता है तोड़ देना, बनाना कठिन होता है और बहुत आसान सा काम है मिटा देना, उठाने से कही गुण आसान है गिरा देना, भुला देना भी आसान है मगर याद रखना जरा कठिन है| ये सब चीज़ें इंसान के रिश्तों से लेकर दुनियाँ की बाकी चीज़ों पर भी लागु होती हैं|

घूम फिर कर हम इंसान बस मतलब के पुजारी हैं, मतलब के लिए मिलते जुलते हैं, बातें बनाते हैं और नजाने क्या क्या| मैं अक्सर हेरान होता हूँ की ये इंसान भी कितना होशियार और हुनरमंद चीज़ है,

कितने चेहरे बदलता है ये ज़रूरत के हिसाब से, कभी इतना हमदर्द की जैसे उस में और आप में कोई अंतर ही न हो, और कभी इस क़दर अनजान और नफरत से भरा हुआ की जैसे कोई पहचान ही न हो, कभी इतना नज़दीक की कोई दूरी ही न हो और कभी इतना धूर की उस तक पहुंचना तसवर से परे होजाए|

वो कहता था की कठिन हैं रिश्ते निभाना, कठिन होता है रिश्तों को डोर को टूटने से बचाए रखना, मतलब के लिए तो इंसान कुछ भी कर जाये, आसान नही होता बे-मतलब कुछ किये जाना, वो सच कहता था| सच में कठिन है, यहाँ scholars असफल होजाते हैं बड़े बड़े|

अजीब जीव देखा है इंसान भी, ये बड़ा ही हुनरमंद और होशियार है, ये एक ही वक़्त में दोस्त भी है और दुश्मन भी, एक ही वक़्त में अपना भी है और बेगाना भी, इंसान भी है और हैवान भी, अपना मतलब निकलता रहे तो प्रेम भी दिखाता है और न हो तो नफरत में कमी नही छोड़ता| कितने चेहरे लिए घूमता है ये इंसान अपने गरूर और घमंड को सर पे उठाये हुए, अपने ही अन्दर लालच के दीप जलाए हुए| कभी रुक कर ये क्यूँ नही सोचता की इस नफरत, इस घमंड, इस एह्न्कार का मतलब क्या है? मगर नही|

बातें बनाना तो बड़ा आसान है, सब कोई बना लेता है मगर उन बातों पे चल कितने पाते हैं ये सवाल है| खेर! आज के इस बदलते दौर में ज़रूरतें बदलते देर कहाँ लगती है, और फिर विकल्प भी तो अनेक हैं, मगर इस दोड़ में इंसान इंसानियत से और अपने असलीपन से कितना दूर हो गया है ये कौन सोचता है|

अब समझ आता है की जानवर बन कर जीना कितना आसान काम है, बस खाने और जीने की खातिर जिए जाना, और सो जाना, मगर इंसान बन कर जीना ये बात कुछ और ही है, लम्बा सफ़र है जानवर से इंसान बन जाने का|

आजकल सोचता हूँ की दोहरेपन की इस सांगत में, कहीं मैं भी ऐसा ही न हो जाओं, खेर| मुझे ज़रूरतों ने आजतक नही बदला तो अब क्या बदलेंगी| फिर सोचता हूँ की बातें तब भी बातें थी और आज भी हैं, कुछ असल में होता तो बात थी| लोग गलत सही को नही अपने फयिदे नुकसान को देखते हैं और हम भी उन्ही लोगों में जीते बसते हैं|

ज़रूरी है की मैं ये सब कुछ हंसी में उड़ा दिया करों और मज़ाक समझ कर भुला दिया करों, नजरें झुका के निकल जाया करों, सब कुछ मानता गया तो नज़रें मिलाना तक नामुमकिन होगा|

सच और घमंड की लड़ाई में अक्सर घमंड ही जीत हासिल करता है, और सच तो सच है उससे किसी जीत की ज़रुरत कहाँ होती है, घमंड बेबुनियाद है इसलिए तडपता मचलता है और सच ठहरा है पहाड़ की तरह|

जो है उससे चलने दो, बस देखते रहो दूर से, ये सब एक कला, एक नाटक है, कभी कोई करदार तो कभी कोई, कभी कोई रूप तो कभी कोई, मगर जो होता है उससे होने देना चाहिए और देखते रहना चाहिए जबतक ये खेल चलता रहे, यही दुनियाँ है बस रूप अलग अलग हैं|

                                                                     خود سے ایک گفتگو  باہری خوبصورتی اور حُسن ایک چیز ہے لیکن اصلی خوبصورتی...