बड़ी हिम्मत का काम है उनसे मुहब्बत करना, वो जो मुहब्बत को
महज़ दिल-लगी समझते हैं|
और बड़ी मेहनत का काम है उनको लिए मुहब्बत को समझ पाना, वो
जिन्हें हर शहर में मुहब्बत हो जाया करती है|
वो करने लगते हैं मुहब्बत, कर नहीं पाते, हर कोई मुहब्बत कर
लेता अगर ये करने की चीज़ होती|
हर गली कूचे में दिख जाते हैं दावेदार मुहब्बत के, फिर कमाल
ये है की उन्हें मुहब्बत नहीं होती|
***********
No comments:
Post a Comment